गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में खेत को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक दंपति घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पचोखर गांव निवासी सोनी देवी पत्नी संजय यादव ने तहरीर में बताया कि गांव के गुड्डू राय पुत्र रामाकांत राय से 60 हजार रुपये में 12 मंडा खेत रेहन पर लिया था। शुक्रवार दोपहर उनके पति संजय यादव खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। इसी दौरान गुड्डू राय वहां पहुंचे और हाथ तथा ईंट से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में संजय के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी उनके घर में भी घुस आए और उनके साथ मारपीट की। दिलदारनगर पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ...