गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के राजपुर गोरवा जुनेदपुर के सामने एनएच-24 से सटे बुद्धिपुर सड़क मार्ग के मोड़ पर खुले में रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा जाली नहीं होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रांसफार्मर के सामने चाय-पकौड़ी की दुकान भी है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खुले ट्रांसफार्मर से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर बिजली विभाग में कई बार शिकायत की गई। एसडीओ से भी मिलकर सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पालिका सदस्य प्रतिनिधि अरशद मंसूरी, आमिर सिद्दीकी उर्फ गोलू, ब...