Ghazipur News: खानपुर थाने में दिखाई गई एकता परेड, सरदार पटेल को किया नमन
गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: खानपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को खानपुर थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता महापर्व एवं एकता दिवस परेड का टीवी पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की थी। उपस्थित लोगों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था भी की गई थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: थाना डिलारी में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर बलिराम तिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.