Ghazipur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 69 किलो मिलावटी मिठाई और पनीर कराएं नष्ट
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। मंगलवार को जिले के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर कुल आठ खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए गए 69 किलोग्राम पनीर, मिठाई, छेना, बर्फी, लड्डू, रसगुल्ला, पेड़ा, सोनपापड़ी, मिक्स मेवा और सीरा आदि को नष्ट कराया गया। नष्ट कराए गए खाद्य पदार्थों की अनुमानित कीमत 13,850 रुपये बताई गई है। अभियान के दौरान मुहम्मदाबाद के शहनिन्दा स्थित खुशी डेयरी से पनीर का नमूना लेकर पांच किलो संदूषित पनीर नष्ट कराया गया। भावरकोल के बदौली में कृष्णा गुप्ता के प्रतिष्ठान से चमचम का नमूना लिया गया। बहरियाबाद में श्यामजीत यादव स्वीट्स से डोडा बर्फी और पेड़ा के नमून...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.