गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गयी है। कचरी, पापड़ समेत अन्य खाद्य उत्पाद तैयार करने वाली महिलाओं को 40 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को छोटे उद्योग स्थापित करने और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही अब तक पात्र महिलाएं समूह से नहीं जुड़ सकी है, उन्हें समूह से जोड़ने के चिंहित कर समूह से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। खाद्य सामग्री तैयार करने वाले समूहों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना लागू की जा रही है। इसके लिए शासन...