Ghazipur News: खड़ौरा गांव में स्ट्रीट लाइट का अभाव
गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र के मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव ग्राम पंचायत के खड़ौरा गांव में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से चौराहों और गलियों में अंधेरा छाया रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन-चार साल पहले ग्राम प्रधान की ओर से कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं, लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण कुछ ही दिनों में वे खराब हो गईं। इसके बाद से गांव के प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। रात में अंधेरा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों ने गांव में नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.