Ghazipur News: क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी एप पर करें शिकायत
गाजीपुर, सितम्बर 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर (खानपुर)। गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की शिकायत अब डिजिटल माध्यम से की जा सकेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण और राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा बनाए गए जल सारथी मोबाइल एप पर खराब हुई सड़क की फोटो और वीडियो अपलोड कर समस्या सीधे दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। विभाग की ओर से सड़क पुनर्स्थापन के लिए एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत पर विशेष जोर रहेगा। अभियान के दौरान एप पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित स्थानों की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.