Ghazipur News: क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के 6500 रुपये वापस कराए
गाजीपुर, जुलाई 21 -- Ghazipur News: कठवामोड़। थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की 6,500 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दिया। पीड़ित श्रीप्रकाश प्रजापति निवासी जल्लापुर के साथ 22 जून को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने बताया कि पीड़ित के साथ ठगी गई 6,500 रुपये की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक उसके क्रेडिट कार्ड खाते में वापस करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.