Ghazipur News: कोडरी कछवरा में जलजमाव से 200 मीटर रास्ता बना दलदल
गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोडरी कछवरा गांव में बारिश के बाद जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। गांव का करीब 200 मीटर रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। इससे स्कूली बच्चों, राहगीरों, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इसी बदहाल रास्ते से होकर छात्र-छात्राएं प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते हैं। बारिश के दिनों में रास्ते पर पानी और कीचड़ भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार बच्चे और राहगीर फिसलकर गिरने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस को गांव तक पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.