गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Ghazipur News: पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बगेंद गांव में कोचिंग जा रहे एक छात्र पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में छात्र के सिर में चोट लगने की बात कही गई है। घटना के संबंध में छात्र की मां सीमा देवी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव के मोहित बिंद, राजा बिंद और अंकित बिंद ने कोचिंग जाते समय छात्र को घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आई। महिला का आरोप है कि एक दिन पहले भी आरोपितों ने उसके पुत्र को घेरकर मारपीट का प्रयास किया था, लेकिन वह मौके से बचकर निकल गया था। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...