Ghazipur News: कॉलेज के नवीन प्रवेश द्वार का हुआ उद्घाटन
गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। एसकेबीएम इंटर कॉलेज एवं एसकेबीएम डिग्री कॉलेज, दिलदारनगर के नवीन प्रवेश द्वार का उद्घाटन बुधवार को विद्यालय के प्रबंधक गुलाम मजहर खान ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। समारोह में प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्य, शिक्षक-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। नवीन प्रवेश द्वार के उद्घाटन को विद्यालय के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और संस्थान की शैक्षणिक पहचान को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.