Ghazipur News: केबल बॉक्स ब्लास्ट होने से देर शाम तक गुल रही शहर की बिजली
गाजीपुर, सितम्बर 10 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शहर में गुरुवार को केबल बॉक्स में ब्लास्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। प्रकाश नगर उपकेंद्र से जुड़े शहर के दर्जनों इलाकों की बिजली दोपहर करीब तीन बजे गुल हो गई। इसके बाद देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दोपहर में अचानक केबल बॉक्स में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। इसके बाद प्रकाश नगर उपकेंद्र से जुड़े लंका, सकलेनााबद, मालगोदाम, विश्वेश्वरगंज, मिश्रबाजार, महुआबाग, लालदरवाजा सहित कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होते ही लोग उमस और गर्मी से बेहाल हो गए। घरों और दुकानों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए। कारोबारियों को भी बिजली कटौती के कारण परेशानी उठानी पड़ी। बिजली आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.