Ghazipur News: केबल बॉक्स जलने से दो वार्डों में बिजली गुल
गाजीपुर, अगस्त 14 -- Ghazipur News: दिलदारनग। नगर के वार्ड नंबर 10 डोम डेरवा और वार्ड 11 में शुक्रवार सुबह केबल बॉक्स जलने से करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली और पानी के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इनवर्टर जवाब देने के बाद लोगों ने हैंडपंपों का सहारा लिया। जयप्रकाश जायसवाल व जसीम ने आए दिन केबल फॉल्ट की समस्या बताते हुए स्थायी समाधान की मांग की। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि कर्मी केबल की मरम्मत में जुटे हैं और जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.