गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। नगर पंचायत के वार्ड 10 स्थित डोम डेरवा के पास गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे भूमिगत केबल में फॉल्ट आने से केबल बॉक्स जल गया। इससे वार्ड 10 और 11 की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 12 घंटे तक बिजली न रहने से लोगों को गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से नया केबल बॉक्स मंगवाया गया है और केबल की मरम्मत का कार्य जारी है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...