गाजीपुर, अगस्त 16 -- Ghazipur News: जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला को लेकर चिकित्सक गंभीर नहीं है। रविवार को केंद्र पर आरोग्य मेला का आयोजन नहीं किया गया। बस केवल चिकित्सकों की खानापूर्ति करने का आरोप नगरवासी लगा रहे है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सिंह व अरविंद सिंह सहित वीरेंद्र कुमार, हाजी इमरान नियाजी, मोहम्मद इजहार खान, सचिन कुमार वर्मा, अंजनी कुमार गुप्ता और अन्य लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच की मांग की। लोगों ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में सुधारात्मक कार्रवाई हो, ताकि मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। केंद्र पर तैनात चिकित्सक आरोग्य मेला को लेकर गंभीर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...