गाजीपुर, नवम्बर 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 1865 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। मेले के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और मुफ्त दवाएं वितरित कीं। इस दौरान सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उनकी बीमारियों के अनुसार उपचार किया। वहीं, कई मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने की सलाह भी दी गई। हालांकि, आरोग्य मेले के आयोजन को लेकर कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर लापरवाही भी देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला बना महज...