Ghazipur News: कृषि मंत्री ने खाद दुकानों का किया औचक निरीक्षण, गोदाम सील
गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: सैदपुर (गाजीपुर) हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-देवरिया जाते समय शनिवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सैदपुर में खाद-बीज की दुकानों और बी-पैक्स समितियों का औचक निरीक्षण किया। जांच में अनियमितता मिलने पर दो दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा एक खाद गोदाम को सील करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कोतवाली के पास स्थित पांडेय कृषि केंद्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, किसान खाद भंडार और आनंद खाद भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने ई-पॉस मशीन, स्टॉक रजिस्टर और खाद के भंडारण की जांच कराई। साथ ही रजिस्टर में दर्ज किसानों के मोबाइल नंबरों पर फोन कर खाद की मात्रा और कीमत की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Basti News: बंद मिली चार दुकानों को नोटिस निरीक्षण के दौरान आनंद खाद भंडार में स्टॉक और अभिलेखों में अंतर मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.