Ghazipur News: कूड़ा निस्तारण के नाम पर लगा दे रहे आग, उठ रहा धुआं
गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर बाईपास पर जौहरगंज कट के पास नगर पंचायत की ओर से सड़क किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है। इतना ही नहीं, कचरे में आग लगाकर उसे जलाया भी जा रहा है। इससे उठने वाले धुएं और दुर्गंध से राहगीरों को परेशानी हो रही है। बाईपास से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को धुएं के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कूड़ा जलने से आसपास प्रदूषण फैल रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका है।गौरतलब है कि करीब आठ वर्ष पहले नगर पंचायत की ओर से सैदपुर से 5 किलोमीटर दूर डहरा कला गांव में लाखों रुपये की लागत से एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर और डंपिंग सेंटर का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य नगर से निकलने वाले कूड़े को अलग-अलग कर उसका उचित निस्तारण करना था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.