Ghazipur News: कुपोषित बच्चों के परिजनों को वितरित किया पोषाहार
गाजीपुर, जुलाई 14 -- Ghazipur News: करंडा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कटरिया गांव में सोमवार को कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचिव पवन पांडेय ने कुपोषित बच्चे के परिजनों को विशेष पोषाहार (न्यूट्रिशन बास्केट) प्रदान कर बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। ग्रामीण क्षेत्रों से कुपोषण को समाप्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे की मां और परिवार के अन्य सदस्यों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। ग्रामीणों और क्षेत्रीय महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.