Ghazipur News: किसानों से संवाद कर ली खाद की उपलब्धता और बिक्री की जानकारी
गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार ने क्षेत्र के कई उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर खाद की उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था की जानकारी ली। संयुक्त कृषि निदेशक ने साधन सहकारी समिति नारियाव, मलसा और बघरी स्थित मां सर्वेश्वरी खाद भंडार और दशरथ प्रसाद दीनानाथ थोक विक्रेता के यहां पहुंचकर स्टॉक, बिक्री व्यवस्था और अभिलेखों की जांच की। मौके पर मौजूद किसानों से खाद मिलने में परेशानी और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने की जानकारी भी ली। यह भी पढ़ें- Begusarai News: किसानों को उर्वरक निर्धारित सरकारी दर पर ही मिले: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.