गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उसिया गांव में छोटी रजवाहा में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से धान की खेती संकट में पड़ गई है। नहर में पानी की कमी के साथ जगह-जगह गाद, घास-फूस और झाड़ियां जमा होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। विभागीय स्तर पर समाधान नहीं होने से परेशान किसानों ने बुधवार को आपस में चंदा जुटाकर रजवाहा की सफाई का काम शुरू कराया। किसानों का कहना है कि नहर में पर्याप्त पानी पहुंचाने और सफाई कराने के लिए नहर विभाग के उच्चाधिकारियों तथा सेवराई एसडीएम को कई बार पत्रक देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। पानी के अभाव में धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि सफाई के बाद नहर में पानी का प्रवाह बेहतर होने और ट...