Ghazipur News: किसानों को सब्जी के पौधों का वितरण
गाजीपुर, सितम्बर 8 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सब्जी की खेती को बढ़ावा देने और छोटे व सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को करीमुद्दीनपुर स्थित पॉलीहाउस की ओर से किसानों को निःशुल्क सब्जी के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में हरी मिर्च, गोभी, टमाटर समेत विभिन्न सब्जियों की उन्नत प्रजातियों के पौधे किसानों को दिए गए। पॉलीहाउस संचालक पंकज राय ने कहा कि कम लागत में सब्जी की खेती किसानों की आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम बन सकती है। किसानों को परंपरागत खेती के साथ सब्जी उत्पादन को भी बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने नई तकनीक अपनाने और उत्पादन की गुणवत्ता पर ध्यान देने की अपील की। किसानों को उन्नत सब्जी उत्पादन, पौधों की देखभाल, जैविक खाद, सिंचाई प्रबंधन और बेहतर उत्पादन की जानकारी दी। प्रगतिशील किसान सतीश र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.