Ghazipur News: किसानों की शिकायत पर पुलिस ने हटवाए मछली पकड़ने के जाल
गाजीपुर, अक्टूबर 16 -- Ghazipur News: पतार। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने किसानों की शिकायत पर महेन्द गांव में नदी के चार स्थानों पर लगाए गए घने जाल हटवा दिए। जाल हटाए जाने के बाद नदी का प्रवाह तेज हो गया। आरोप है कि मछली पकड़ने के लिए लगाए गए इन जालों से नदी का पानी प्रभावित हो रहा था, जिससे आसपास के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर के नेतृत्व में प्रशासन ने नदी में लगाए गए जाल हटवाए थे। हालांकि, तीन-चार दिनों के भीतर ही दोबारा जाल लगा दिए गए। इसके बाद किसानों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने टीम गठित कर पुलिसकर्मियों को किसानों के साथ मौके पर भेजा, जहां विभिन्न स्थानों पर लगे जाल हटवाए गए। बताया जाता है कि नदी में पानी कम होने पर बांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.