गाजीपुर, सितम्बर 21 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, संवाददाता। सुहवल थाना पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसके लापता होने के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी 22 वर्षीय एजाज उर्फ एजाज अली को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शिवाला चौराहे के पास चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ और मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।

किशोरी का लापता होना पुलिस के अनुसार, सुहवल गांव निवासी सफाईकर्मी संत कुमार डोम की 16 वर्षीय पुत्री रोशनी दो नवंबर 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की तो उसका चप्पल और दुपट्टा हमीद सेतु पर मिला। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद...