Ghazipur News: किशोरी के लापता होने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में उसके पिता ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में राजेश कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी नेहा कश्यप सात अक्टूबर की सुबह से लापता है। उन्होंने आरोप लगाया कि रजानगर निवासी सुमित कुमार बिंद उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.