गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी 29 जुलाई से गायब है। शुक्रवार को किशोरी के पिता ने थाने में नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 29 जुलाई की सुबह घर से निकली थी। आरोप है कि गांव का ही विशाल शर्मा उर्फ सोनू, पुत्र माणिक चंद्र शर्मा, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए जांच पड़ताल में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...