Ghazipur News: किशोरी के अपहरण में युवक पर मुकदमा
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उनकी फुफेरी एक सप्ताह से उनके घर रह रही थी। आरोप है कि 6 जुलाई 2026 को सुबह गांव का अरमान खान स्कॉर्पियो से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.