गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्रीनफिल्ड के पास से किशोरी का अपहरण करने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को सैदपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बुधवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बदमाश किशोरी का अपहरण कर बेचने की तैयारी में था। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग बच्ची के अपहरण के मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त सादात की तरफ से गाजीपुर की ओर आ रहा है। सूचना पर सैदपुर पुलिस ने अहिरौली गांव के पास घेराबंदी की। रोकने का प्रयास करने पर बदमाश की बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर 5 से 6 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने...