Ghazipur News: कासिमाबाद बाईपास पर ट्रेलर पलटा
गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: मरदह। थाना क्षेत्र के कंसहरी गांव से नोनरा गांव होते हुए कासिमाबाद बाईपास मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क पर ट्रेलर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। लेकिन बड़े वाहनों का आवागमन घंटों ठप रहा। मिर्जापुर से बोल्डर गिट्टी लेकर आया ट्रेलर कासिमाबाद बाईपास के मरम्मत कार्य में गिट्टी गिरा रहा था। चालक ने प्रेसर के माध्यम से ट्रेलर की चेचिस ऊपर उठाकर गिट्टी गिराने का प्रयास किया। तभी अचानक ट्रेलर असंतुलित होकर बीच सड़क पर पलट गया। चुनार निवासी अवधेश बिन्द चालक ने स्थिति भांपकर समय रहते गाड़ी से कूदकर जान बचा ली। कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन ट्रेलर सड़क के बीचों-बीच पलट जाने से कंसहरी, जागोपुर, नोनरा से कासिमाबाद जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। स्कूल बस व जरूरी सेवाओं के वाहन फंस गए। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.