गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: भांवरकोल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेरपुर कला में काशीदास बाबा की पूजन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। नागपुर के प्रसिद्ध पंथी सुरेश महाराज ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि इस पूजा की परंपरा सतयुग से चली आ रही है और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पूजा के रूप में प्रसिद्ध हुई। मान्यता है कि इस अनुष्ठान से जीव-जंतु, पेड़-पौधों तथा समस्त सृष्टि का कल्याण होता है और वातावरण भी शुद्ध रहता है। समारोह में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...