Ghazipur News: काली माता मंदिर तक जाने के लिए रास्ते नहीं होने से परेशानी
गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र के खड़ौरा गांव स्थित काली माता मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ते का अभाव पिछले करीब 70 वर्षों से बना हुआ है। चकबंदी के दौरान भी मंदिर तक पहुंचने के रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसका खामियाजा श्रद्धालुओं को आज भी भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार राजस्व अभिलेखों में काली माता मंदिर के नाम पर्याप्त भूमि दर्ज है, लेकिन आसपास के किसानों की काश्त के बीच मंदिर होने के कारण आवागमन के लिए निर्धारित रास्ता नहीं है। एक काश्तकार ने सहानुभूति के आधार पर करीब पांच कड़ी रास्ता दिया था, लेकिन बारिश में वह रास्ता टूटकर बह गया। अब श्रद्धालु दोनों ओर पानी और कीचड़ के बीच मेड़ के सहारे मंदिर पहुंचते हैं। महिलाओं को भी पूजा के लिए जाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीण युवकों के प्रयास से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.