Ghazipur News: कार के धक्के से कारोबारी की मौत, कोहराम
गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र पावर हाउस मोड़ के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय अंडा कारोबारी दौस मोहम्मद की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि नगर के मंगल बाजार निवासी बेचन राईनी के पुत्र दौस मोहम्मद बाइक से तिवारीपुर स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि विद्युत उपकेंद्र के पास केनरा बैंक मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में दोस मोहम्मद के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल दौस मोहम्मद को तत्काल सीएचसी मुहम्मदाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही चीख-पुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.