गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। थाना क्षेत्र के बाईपास रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 85 के पास मंगलवार देर रात एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान 43 वर्षीय राजेश कुमार जायसवाल पुत्र विद्यासागर जायसवाल निवासी वार्ड संख्या 8, सदर बाजार, दिलदारनगर के रूप में की। वह दिलदारनगर बाजार स्थित रघुनाथ कटरा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते थे। घटना के बाद मृतक के पिता ने थाना दिलदारनगर में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हुई है। परिजनों के अनुसार, मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकी जायसवाल, 18 वर्षीय पुत्री रांझी जायसवाल तथा 15 वर्षीय पुत्र रिशु जायसवाल को छोड़ गए हैं। उनका विवाह बिहार के नुआंव में हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है...