गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में हरिकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्ति संगीत के स्वरों से मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम के आयोजक बिहार के बक्सर जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत कुसुरुवा पंचायत, सरेंजा निवासी राजेश पाठक और उनकी टीम ने बताया कि मां कामाख्या के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति से प्रेरित होकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि धाम में दर्शन-पूजन से मन को शांति और सुकून मिलता है। मां की कृपा बनी रही तो वर्ष के दोनों नवरात्रों में हरिकीर्तन कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कुष्मांडा की हुई पूजा, आज स्कंदमाता की आराधना इस अवसर पर आयोजक मंडल ने आगंतुकों और कलाकारों को अंगवस्त्र ...