Ghazipur News: कांवड़ मार्ग पर सड़क मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था हो दुरुस्त
गाजीपुर, अगस्त 2 -- Ghazipur News: जमानियां। श्रावण मास में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर उपजिलाधिकारी निधि ने महेवा स्थित महेश्वरनाथ शिव मंदिर जाने वाले कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की स्थिति, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मार्ग के गड्ढे भरवाने, एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित करने और खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, बिजली के खंभों और खुले तारों को सुरक्षित करने पर जोर दिया गया। एसडीएम ने चिकित्सा शिविर, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.