Ghazipur News: कस्बा के नालों में जेसीबी से हटाई गई सिल्ट
गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर पालिका परिषद ने कस्बा में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सड़कों के किनारे बने बड़े और छोटे नालों की सफाई जेसीबी मशीन और सफाई कर्मचारियों के सहयोग से कराई जा रही है। जेसीबी से नालों में जमी गाद, सिल्ट और कचरे को बाहर निकाला गया, जबकि संकरी गलियों और छोटी नालियों की सफाई कर्मचारियों ने की। निकाले गए मलबे को ट्रैक्टर-ट्रॉली से हटाया गया। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बरसात में सड़कों पर गंदा पानी न लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.