गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: मरदह। ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में घास-फूस और झाड़ियों के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की शिकायत पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। एडीओ पंचायत अजीत गुप्ता के निर्देश पर 14 सफाई कर्मचारियों की टीम ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, छात्रावास और आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई की। झाड़ियों और अनावश्यक घास-फूस की कटाई कर परिसर को सुरक्षित बनाया गया। एडीओ पंचायत ने बताया कि वार्डेन प्रेमा सिंह ने परिसर में जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विद्यालय में नियमित सफाई कराई जाएगी। अभियान के बाद परिसर साफ-सुथरा हो गया। वार्डेन और विद्यालय स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...