Ghazipur News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से किया संवाद
गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आलोक प्रसाद ने नवनियुक्त पंचायत प्रशासकों के साथ समन्वय बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासकों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। सभी अधिकारी पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंच सके। बैठक में अधिकांश ग्राम प्रधानों के स्थान पर उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के बाद सीडीओ ने गौशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उन्हें टॉफियां वितरित कीं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डीडीसी ने योजनाओं की गुणवत्ता पर कसा शिकंजा,स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.