Ghazipur News: कव्वालियों के साथ मंजूर शाह बाबा के उर्स मेले का समापन
गाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बहेरी स्थित साईं की तकिया पर हजरत शाह मंजूर आलम साहब की दरगाह पर आयोजित दो दिवसीय उर्स मेले का समापन बुधवार की रात कव्वालियों के साथ हुआ। मेले में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर बाबा की मजार पर चादरपोशी की और अमन-चैन की दुआ मांगी। उर्स के दौरान कानपुर, जौनपुर, अजमेर शरीफ और दिल्ली से आए कव्वालों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक कव्वालियों का दौर चलता रहा और लोगों ने इसका आनंद लिया। आयोजक मासूम अली खां ने बताया कि मंजूर शाह बाबा की याद में प्रत्येक वर्ष उर्स मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसमें सभी समुदायों के लोग शामिल होते हैं। इससे पहले उन्होंने बाहर से आए कव्वालों और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.