Ghazipur News: कवि गोष्ठी में भोजपुरी कविता ने बटोरी वाहवाही
गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। सौरभ साहित्य परिषद् बरुईन के तत्वावधान में डॉ. सुरेश राय के आवास पर शनिवार को भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कवि कामेश्वर द्विवेदी ने सरस्वती वंदना से किया, जिससे पूरा वातावरण साहित्यिक ऊर्जा से भर उठा। गोष्ठी में इंजीनियर एवं कवि हरिशंकर पाण्डेय की भोजपुरी कविता "बाबूजी क करजा कबो ना भराई, उनकर वजह से सभे काटता मलाई" ने खूब तालियां बटोरी और श्रोताओं को प्रभावित किया। वहीं कोलकाता के ग़ज़लकार राम पुकार सिंह "पुकार गाज़ीपुरी" ने वंदे मातरम् पर आधारित ग़ज़ल प्रस्तुत कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र सिंह ने कविता को जीवन की संजीवनी बताते हुए समाज में जागरूकता और नागरिक कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.