Ghazipur News: कलश यात्रा से शुरू हुआ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
गाजीपुर, जुलाई 3 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तेतरिया गांव में आयोजित तीन दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। प्रथम दिन बेदी पूजन और अन्नाधिवास कार्यक्रम के साथ श्रद्धालुओं ने गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित गंगा तट से पवित्र जल भरकर भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा में बच्चे, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। माथे पर कलश धारण किए बच्चे और महिलाएं लाल एवं पीले परिधानों में आकर्षण का केंद्र बने रहे। गाजे-बाजे और जय श्रीराम तथा जय बजरंगबली के उद्घोष के बीच निकली यह शोभायात्रा पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शनिवार को जलाधिवास, पुष्पाधिवास, शय्याधिवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.