गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र के पदुमपुर रामराय ग्रामसभा में 30 अक्टूबर से आयोजित सत्संग का समापन गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। समापन अवसर पर सुबह कथा पंडाल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय जयकारों के बीच यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः कथा पंडाल पहुंची। समापन दिवस पर सुबह से ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महाराज श्री ने अपने प्रवचन में आध्यात्मिक जीवन, धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा श्रवण किया। इस दौरान विशेष प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले ग्रामवासियों के प्रति आभा...