गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- जमीन विवाद पर भीम आर्मी का धरना Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना परिसर में शनिवार को कमसड़ी के ग्राम प्रधान रामबचन यादव के नेतृत्व में भीम आर्मी के सैकड़ों महिला-पुरुष सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने, कथित फर्जी मुकदमा वापस लेने संबंधी तख्तियां लेकर जय भीम और जय अंबेडकर के नारे लगा रहे थे। क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। धरना दे रहे लोगों का कहना था कि जमीन को सरकारी बताया जा रहा है, जबकि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय के अनुसार, 29 अक्तूबर को ग्राम प्रधान रामबचन यादव और उनके सात सहयोगियों पर रविंद्र नाथ राय का मकान गिराकर उनकी जमीन पर रास्ता बनवाने...