Ghazipur News: करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी में जुटीं महिलाएं
गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। करवा चौथ पर्व को लेकर दिलदारनगर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले त्योहार को लेकर महिलाएं साड़ी, रेडीमेड कपड़े, कॉस्मेटिक और गहनों की खरीदारी कर रही हैं। साड़ी, सूट, गाउन और शरारा की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। साड़ी विक्रेता राजेश उर्फ लखन जायसवाल ने बताया कि महिलाएं त्योहार के लिए डिजाइनर कपड़ों को पसंद कर रही हैं। बाजार में बढ़ती रौनक से व्यापारियों में भी उत्साह है। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस, दीपावली और डाला छठ को लेकर खरीदारी बढ़ने से कारोबार को और गति मिलेगी। महिलाओं ने बताया कि पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ करवा चौथ व्रत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- करवा चौथ व्रत पीरियड्स में रखें या नहीं? समझें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.