Ghazipur News: करमहरी गांव में छह से 10 नवंबर तक होगी श्रीराम कथा
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: जमानिया। तहसील क्षेत्र के घरोहिया (करमहरी) गांव स्थित भवानी माता मंदिर में मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा व्यास रामानुज सत्यमकृष्ण शुक्ल महाराज 6 से 10 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कथा सुनाएंगे। प्रतिदिन सुबह सात बजे आचार्य अंकित तिवारी के नेतृत्व में श्रीराम यज्ञ होगा। पांच नवंबर को सुबह नौ बजे कलश शोभायात्रा निकलेगी। 10 नवंबर को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन होगा। इसकी जानकारी समिति चेयरमैन राजेश लालमुनि चौधरी एवं संरक्षक माधव पांडेय ने दी। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में 18 नवंबर से होगी श्री भक्तमाल कथा, तीन दिन बहेगी भक्ति की रसधार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.