Ghazipur News: करदाताओं के समस्याओं का होगा समाधान
गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद प्रभार की ओर से शहर स्थित कार्यालय परिसर में ' बकाया मांग एवं शिकायत निवारण कैंप ' का शुभारंभ किया गया। इसमें करदाताओं की समस्याओं को तत्काल समाधान होगा। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। आयकर अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि इसमें करदाताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसमें बकाया मांग का समाधानः करदाताओं के खातों में प्रदर्शित पुरानी या त्रुटिपूर्ण मांगों का सूक्ष्म मिलान एवं तत्काल सुधार किया जाएगा। उन्होने बताया कि इसमें चालान करेक्शन, टीडीएस मिसमैच, सीपीग्राम एवं ई-निवारण, 'विवाद से विश्वास 2024' से संबंधित मामले का निस्तारण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.