गाजीपुर, जुलाई 25 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेखपुर गांव में 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से चार बच्चों के घायल होने की घटना के बाद शनिवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। सैदपुर विद्युत उपखंड अधिकारी कन्हैया लाल और चोंचकपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता ने घटनास्थल का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। राहत की बात यह है कि घायल चारों बच्चों की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने 132 केवी सब स्टेशन से शेखपुर गांव तक विद्युत लाइन की पैदल पेट्रोलिंग की। उपखंड अधिकारी ने तारों से सटी पेड़ों की टहनियों की तत्काल कटाई कराने, झुके हुए दो बिजली के खंभों को सीधा कराने और घटनास्थल के पास एक नया खंभा लगाने के निर्देश दिए। साथ ही गृहस्वामी को मक...