Ghazipur News: करंट लगने से गई महिला की जान
गाजीपुर, जुलाई 18 -- Ghazipur News: नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बॉसाबांध गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को 35 वर्षीय रिंकू पत्नी बरगेश पशु के लिए चारा काटने वाली मशीन चालू करने गई। इसी दौरान विद्युत करंट की चपेट में आ गयी। आसपास परिवार के लोगों ने देखा तो घायल रिंकू को मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति खेती का काम करता है। मृतका के तीन पुत्र 16 वर्षीय तनमन, 10 वर्षीय विष्णुन्द और आठ वर्षीय शिवानन्द है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के ससुर भोला राम की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.