Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम
गाजीपुर, जुलाई 27 -- Ghazipur News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वह खेत में सिंचाई करने के लिए बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव निवासी 36 वर्षीय बीरबल पुत्र लक्ष्मण सोमवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे अपने घर पर सिंचाई के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल मेमों के जरिए घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.