Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: कठवामोड़। नोनहरा थाना क्षेत्र के कादीपुर बस्ती में रविवार शाम बिजली का करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कादीपुर बस्ती निवासी जंग बहादुर राम की पत्नी मानती देवी (60) रविवार शाम घर में बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थीं। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.